छत्तीसगढ़
विधायक भावना बोहरा ने किया मिनी सब-जूनियर चेस चैंपियनशिप का शुभारंभ
Shantanu Roy
19 May 2025 8:00 PM IST

x
छग
Bemetara. बेमेतरा। पंडरिया विधानसभा की विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने आज बेमेतरा स्थित एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल में आयोजित छत्तीसगढ़ स्टेट मिनी सब-जूनियर चेस चैंपियनशिप 2025 में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ शासन, ऑल इंडिया चेस फेडरेशन, छत्तीसगढ़ स्टेट चेस एसोसिएशन एवं एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल, बेमेतरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। विधायक भावना बोहरा ने प्रतियोगिता में भाग ले रहे समस्त प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
आज एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल, बेमेतरा में आयोजित छत्तीसगढ़ स्टेट मिनी सब-जूनियर चेस चैंपियनशिप 2025 में सम्मिलित हुई।
— Bhawna Bohra (@BhawnaBohrabjp) May 19, 2025
छत्तीसगढ़ शासन, ऑल इंडिया चेस फेडरेशन, छत्तीसगढ़ स्टेट चेस एसोसिएशन एवं एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल बेमेतरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में समस्त… pic.twitter.com/PtiIANomrk
उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों के मानसिक विकास और खेलों में रुचि बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस अवसर पर बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू, विद्यालय प्रबंधन, चेस एसोसिएशन के पदाधिकारीगण एवं क्षेत्र के अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का आयोजन खिलाड़ियों, अभिभावकों और दर्शकों के बीच उत्साह और ऊर्जा के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





