छत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा ने रंजीतपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण

Shantanu Roy
16 Aug 2025 10:47 PM IST
विधायक भावना बोहरा ने रंजीतपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण
x
छग
Ranjitpur. रंजीतपुर। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर ग्राम रंजीतपुर पहुंचकर आयोजित रामधुनी (झूला) कार्यक्रम में सम्मिलित होकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की। कार्यक्रम में भारी संख्या में ग्रामवासी, महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे। विधायक बोहरा ने इस मौके पर सभी को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। जन्माष्टमी उत्सव के अवसर पर विधायक ने रंजीतपुर ग्राम में आदिवासी समाज और ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इस भवन के निर्माण से गांव में धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजनों के लिए अब बेहतर स्थान उपलब्ध होगा।


विधायक ने कहा कि यह भवन न केवल धार्मिक कार्यक्रमों के लिए बल्कि शिक्षा, प्रशिक्षण और ग्रामवासियों की सामूहिक गतिविधियों के लिए भी उपयोगी साबित होगा। विधायक भावना बोहरा ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण विकास और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि आदिवासी समाज की परंपराओं और संस्कृति को संरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है और इस दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, आदिवासी समाज के प्रमुखजन और
बड़ी संख्या
में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम में भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और रामधुनी (झूला) की झांकी ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। विधायक ने सामुदायिक भवन के उपयोग के लिए ग्रामीणों से पारस्परिक सहयोग और जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में विधायक बोहरा ने ग्रामीणों के साथ संवाद किया और विकास कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए वे स्वयं निरंतर प्रयासरत रहेंगी।
Tagsपंडरिया विधायक भावना बोहरारंजीतपुरश्रीकृष्ण जन्माष्टमीरामधुनी झूला कार्यक्रमपूजा-अर्चनासामुदायिक भवन लोकार्पणआदिवासी समाजसांस्कृतिक संरक्षणछत्तीसगढ़ खुशहालीग्राम विकासधार्मिक कार्यक्रमPandaria MLA Bhavna BohraRanjitpurShri Krishna JanmashtamiRamdhuni swing programworshipcommunity building inaugurationtribal societycultural preservationChhattisgarh prosperityvillage developmentreligious programछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story