छत्तीसगढ़
विधायक भावना बोहरा ने समाधान शिविर में सुनीं समस्याएं, लाभार्थियों को बांटे राशन कार्ड व सामग्री
Shantanu Roy
24 May 2025 10:41 PM IST

x
छग
Kolegaon. कोलेगांव। जन सेवा और जनसमर्पण की भावना को साकार करता हुआ छत्तीसगढ़ सरकार का "सुशासन तिहार 2025" प्रदेश के हर जिले और गांव में जनकल्याण का नया अध्याय लिख रहा है। इसी क्रम में आज कोलेगांव ग्राम पंचायत में आयोजित समाधान शिविर में क्षेत्रीय विधायक भावना बोहरा ने भाग लेकर ना केवल स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना, बल्कि अनेक मुद्दों का मौके पर ही त्वरित समाधान भी किया। समाधान शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी, शासकीय विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी उपस्थित रहे। शिविर में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, विधवा एवं वृद्धावस्था पेंशन, राशन कार्ड, शौचालय योजना, स्वास्थ्य बीमा योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और पात्र लोगों को लाभ वितरित किया गया।
विधायक भावना बोहरा ने सुनीं जन समस्याएं
समाधान शिविर के दौरान विधायक भावना बोहरा ने गांववासियों से प्रत्यक्ष संवाद किया। ग्रामीणों ने पानी की आपूर्ति, बिजली, सड़क मरम्मत, पेंशन, राशन वितरण, प्रधानमंत्री आवास के लंबित प्रकरण, आयुष्मान कार्ड की समस्याएं, पट्टे की मांग सहित कई विषयों को रखा। उन्होंने प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से लेते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा- “सुशासन तिहार केवल एक सरकारी औपचारिकता नहीं, बल्कि यह आम जनता को सीधे शासन से जोड़ने और समस्याओं का मौके पर हल निकालने का सुनहरा अवसर है। यह तिहार प्रदेश की समृद्धि, पारदर्शिता और जवाबदेही की पहचान बन गया है।”
लाभार्थियों को वितरित किए गए कार्ड, सामग्री और प्रशस्ति पत्र
विधायक भावना बोहरा ने शिविर के दौरान चयनित लाभार्थियों को राशन कार्ड, प्रशस्ति पत्र, सिलाई मशीन, कृषि उपकरण, ट्रायसाइकिल, स्कूल किट, पेयजल कनस्तर, पेंशन स्वीकृति पत्र और अन्य उपयोगी सामग्री का वितरण किया। कई वृद्ध, दिव्यांग और महिलाएं जिन्होंने पहली बार सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया, उन्होंने सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। शिविर के दौरान स्वास्थ्य जांच शिविर, रोजगार मार्गदर्शन शिविर, कृषि एवं पशुपालन पर जागरूकता सत्र, सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए हेल्प डेस्क और शिकायत निवारण काउंटर भी लगाए गए। शासकीय विभागों के अधिकारी पूरी तत्परता से उपस्थित थे और हर शिकायत को दर्ज कर प्राथमिकता के आधार पर हल किया गया। विधायक बोहरा ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में जनकल्याण और सुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि डबल इंजन की सरकार की नीति, “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” को मूर्त रूप देने यह तिहार बेहद प्रभावी सिद्ध हो रहा है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh Hindiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





