छत्तीसगढ़
विधायक भावना बोहरा ने बोर्ड परीक्षा में प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को दी बधाई
Shantanu Roy
8 May 2025 7:07 PM IST

x
छग
Kawardha. कवर्धा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों में प्रदेश स्तर पर प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को विधायक भावना बोहरा ने व्यक्तिगत रूप से बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विधायक बोहरा ने पांडातराई निवासी जयेंद्र जायसवाल, कुण्डा निवासी प्रिंसी चंद्राकर और मौली चंद्रकार से उनके परिजनों सहित भेंट कर इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, "जब लक्ष्य स्पष्ट हो और संकल्प अटूट हो, तब कोई भी शिखर प्राप्त किया जा सकता है।"
"जब लक्ष्य स्पष्ट हो, संकल्प अटूट हो, तब कोई भी शिखर प्राप्त किया जा सकता है।"
— Bhawna Bohra (@BhawnaBohrabjp) May 8, 2025
आज छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल 10वीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश स्तर पर प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने पर पांडातराई निवासी छात्र जयेंद्र जायसवाल जी, कुण्डा निवासी छात्रा प्रिंसी चंद्राकर जी… pic.twitter.com/VxOevYJjRU
उन्होंने यह भी कहा कि यह परीक्षा परिणाम इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सपनों की उड़ान और अथक परिश्रम की पहचान है। इन छात्रों की सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। भावना बोहरा ने इन मेधावी छात्रों को भविष्य के भारत का निर्माता बताते हुए कहा कि ऐसे होनहार विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ अपनी ओर से पूर्ण समर्थन और सहयोग का आश्वासन भी दिया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





