छत्तीसगढ़
विधायक भावना बोहरा ने पटना साहिब में माथा टेककर सरबत के भले की अरदास की
Nil dhankar
4 Nov 2025 2:44 PM IST

x
रायपुर/बिहार। विधायक भावना बोहरा ने पटना साहिब में माथा टेककर सरबत के भले की अरदास की। विधायक ने बताया, आज श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की पावन जन्मस्थली तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में माथा टेककर सरबत के भले की अरदास की।
खालसा पंथ के संस्थापक, सरबंसदानी दशम गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने धर्म, न्याय और मानवता की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व न्योछावर कर त्याग, साहस और एकता की अमर मिसाल स्थापित की। उन्होंने शस्त्र और शास्त्र दोनों के संतुलन से समाज को धर्म, वीरता और प्रेम का संदेश दिया। ऐसे अलौकिक ज्ञान और अदम्य साहस के प्रतीक दशम गुरु के चरणों में कोटि-कोटि नमन करती हूँ।
Next Story





