छत्तीसगढ़
कृषिमंत्री राम विचार नेताम से विधायक आशाराम नेताम और पीलाराम नेताम ने की भेंट
Shantanu Roy
14 July 2025 8:19 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। आज नवा रायपुर स्थित आवासीय कार्यालय में कृषि एवं जल संसाधन मंत्री राम विचार नेताम से कांकेर विधायक आशाराम नेताम एवं वरिष्ठ नेता पीलाराम नेताम ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों और सुशासन को लेकर सकारात्मक और उत्साहवर्धक चर्चा हुई। भेंट के दौरान नेताम दंपति ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में चल रहे कार्यों की सराहना की और कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता में "मोदी की गारंटी" को लेकर लगातार भरोसा बढ़ रहा है।
केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से जिस प्रकार योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं, उससे आम नागरिकों को सीधा लाभ मिल रहा है। बैठक में कृषिमंत्री राम विचार नेताम ने भी कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य हर वर्ग तक विकास की पहुंच बनाना है। उन्होंने कांकेर क्षेत्र के विकास और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की और सभी आवश्यक सहयोग का भरोसा दिलाया। यह भेंट सौजन्य मुलाकात जरूर थी, लेकिन इसमें प्रदेश की राजनीति, जनविश्वास और सुशासन से जुड़े गंभीर विषयों पर सकारात्मक संवाद हुआ।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





