छत्तीसगढ़

समाधान शिविर में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा

Shantanu Roy
21 May 2025 10:48 PM IST
समाधान शिविर में शामिल हुए विधायक अनुज शर्मा
x
छग
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार के तीसरे चरण में आज धरसींवा ब्लॉक के ग्राम सारागांव में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर के आमजनों के आवेदनों का त्वरित निराकरण करते हुए उन्हें लाभान्वित किया गया। शिविर में आमजनों का राशन कार्ड, श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड बनाया गया और मंच से सभी को वितरित किया गया। साथ ही शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाते हुए हितग्राहियों को खाद, मछली जाल आदि प्रदान किया गया।


विधायक अनुज शर्मा ने शिविर में आमजनों की समस्याओं को सुन उनका शीघ्र निराकरण किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जन-जन के विकास को संकल्पित है, और इस प्रकार के शिविरों से हर जनमानस की समस्याओं को संज्ञान में ले उनका त्वरित निराकरण करना ही हमारा धर्म है। शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन एवं अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Next Story