छत्तीसगढ़
विधायक अजय चंद्राकर ने जैविक कृषक थानेंद्र साहू से भेंट कर बधाई दी
Nil dhankar
8 Nov 2025 1:05 PM IST

x
धमतरी। विधायक अजय चंद्राकर ने जैविक कृषक थानेंद्र साहू से भेंट कर बधाई दी। X पोस्ट में विधायक चंद्राकर ने लिखा, आज रायपुर कार्यालय में डॉ. खूबचंद बघेल पुरस्कार से सम्मानित ग्राम हथबंद, कुरूद के उन्नतशील एवं जैविक कृषक थानेंद्र साहू से सौजन्य भेंट कर उन्हें बधाई दी।
साहू को उनकी उत्कृष्ट कृषि पद्धतियों एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए डॉ. खूबचंद बघेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्होंने अपनी मेहनत और समर्पण से न केवल स्वयं को सफल बनाया है, बल्कि पूरे क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणा बनकर कृषि के क्षेत्र में नई दिशा दी है।
Next Story





