छत्तीसगढ़

मितानिन प्रेरक जयंती मंडल की संदिग्ध हालात में हत्या, नदी किनारे मिला खून से सना शव

Shantanu Roy
18 Jun 2025 10:42 PM IST
मितानिन प्रेरक जयंती मंडल की संदिग्ध हालात में हत्या, नदी किनारे मिला खून से सना शव
x
छग
Kanker. कांकेर। जिले के दुर्गूकोंदल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हुलघाट में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मितानिन प्रेरक के रूप में कार्यरत जयंती मंडल (40 वर्ष) का शव संदिग्ध हालात में नदी किनारे पड़ा मिला। शव के पास से खून से सना हुआ एक बड़ा पत्थर बरामद किया गया है, जिससे आशंका है कि महिला की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलते ही दुर्गूकोंदल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच के
आधार
पर यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 103 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जयंती मंडल वर्ष 2004 से मितानिन कार्यक्रम के अंतर्गत दुर्गूकोंदल विकासखंड के ग्राम पंचायत हामतवाही और चिखली में प्रशिक्षक के रूप में कार्यरत थीं।


वे मितानिनों को स्वास्थ्य, पोषण और सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता देने का कार्य करती थीं। उनके पति सुभाष मंडल ने बताया कि 17 जून को जयंती मंडल बांदे से हामतवाही जाने के लिए निकली थीं, लेकिन इसके बाद से उनका मोबाइल बंद आ रहा था और परिजनों से कोई संपर्क नहीं हो पाया। जब परिजन और सहयोगियों ने तलाश शुरू की, तो हुलघाट गांव के पास नदी किनारे उनका शव बरामद हुआ। घटनास्थल से मृतिका का बैग और पर्स बरामद किया गया है, लेकिन उनका मोबाइल फोन गायब है, जो इस पूरे मामले को और रहस्यमय बना रहा है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि मोबाइल फोन कहीं आरोपी अपने साथ तो नहीं ले गए। इस जघन्य हत्या की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जयंती मंडल को सामाजिक कार्यों और महिलाओं के सशक्तिकरण में उनके योगदान के लिए इलाके में काफी सम्मान की दृष्टि से देखा जाता था।
Next Story