छत्तीसगढ़

बच्चा चोर समझकर बाबाओं के साथ धक्का-मुक्की, वीडियो वायरल, जानें सच्चाई

jantaserishta.com
4 July 2023 8:30 PM IST
बच्चा चोर समझकर बाबाओं के साथ धक्का-मुक्की, वीडियो वायरल, जानें सच्चाई
x
रायपुर ब्रेकिंग.
रायपुर: थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत देवार पारा निवासी एक बालक जो रविग्राम स्थित एक स्कूल में कक्षा पहली का छात्र है जो प्रथम दिवस स्कूल गया था। स्कूल से जल्दी छुट्टी होने पर वह अपने घर जाने हेतु निकल कर घर न पहुंच कर एक दुकान के पास बैठकर रो रहा था। बालक की मां स्कूल गई तो स्कूल से छुट्टी होने की जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर बालक की मां अपने पुत्र को ढ़ुंढते हुए पुत्र को दुकान के पास ढूंढ ली इसी दौरान विपरीत दिशा से बैलगाड़ी में सवार अन्य राज्यों के 4 से 5 बाबा गुजर रहे थे जिन्हें आस-पास के लोग देखकर बच्चा चोर कहकर शोर मचाते हुए बाबाओं के साथ धक्का-मुक्की करने लगे। जिसका एक विडियों भी वायरल हो रहा है।
उक्त सूचना थाना तेलीबांधा पुलिस को प्राप्त होने पर थाना तेलीबांधा पुलिस की टीम मौके पर जाकर दोनों पक्षों को थाना लाकर तस्दीक किया गया। तस्दीक करने पर इस प्रकार का कोई भी घटना घटित होना नही पाया गया। यह मात्र एक अफवाह है।
अतः इस प्रकार के भ्रामक वीडियो को कहीं भी शेयर ना करें l
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story