छत्तीसगढ़

मिशन यूपी 2022 : कांग्रेस कार्यकर्ता मजबूत कर रहे पार्टी की जमीन

HARRY
21 Aug 2021 5:08 AM GMT
मिशन यूपी 2022 : कांग्रेस कार्यकर्ता मजबूत कर रहे पार्टी की जमीन
x

कांग्रेस का उत्तर प्रदेश में 'जय भारत महासंपर्क अभियान'

नई दिल्ली/रायपुर (जसेरि)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार से राज्य में तीन दिनों का 'जय भारत महासंपर्क अभियानÓ शुरू किया है। इस अभियान में पार्टी जनता को यह बताने का प्रयास कर रही है कि कांग्रेस पार्टी ने अपने शासन के दौरान देश के लिए क्या किया। कथित तौर पर वह अपने नेताओं के विरुद्ध चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर भाजपा की 'पोल-खोलÓ रही है। इस अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी यूपी के हर ग्राम पंचायत में कम से कम 75 घंटे का प्रवास करेंगे। इस दौरान दो पुस्तकों 'हम कांग्रेस के लोग और भारत के खिलाफ संघ का प्रचारÓ के जरिए लोगों को कांग्रेस के साथ जोडऩे की कोशिश की जा रही है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस उत्तरप्रदेश में अपना खोया हुआ जनाधार वापस पाने के लिए इस बार प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव में उतरने जा रही है। प्रियंका गांधी चुनाव के मद्देनजर राज्य में अपना पूरा जोर लगा रही हैं। जनता से रिश्ता ने पहले ही यह साफ कर दिया था कि राज्य में मजबूत उपस्थिति के लिए कांग्रेस को इस बार प्रियंका गांधी के चेहरे के साथ विधानसभा चुनाव में जाना होगा।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह के अनुसार इस अभियान में पार्टी के सभी स्तर के कार्यकर्ता शामिल होंगे। लगभग 15 हजार कार्यकर्ताओं के साथ इस अभियान के दौरान प्रदेश सरकार की नाकामियों को उजागर करने के साथ-साथ पार्टी के कार्यों को जनता तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। इस प्रवास के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता क्षेत्र की समस्याओं को समझने, लोगों से उसका संभावित समाधान खोजने और उसके क्रियान्वयन के मुद्दे पर भी बात कर रहे हैं। 24 अगस्त को पार्टी न्याय पंचायत स्तर के अपने पदाधिकारियों को प्रशिक्षित करने का काम भी करेगी।

लगातार लोगों से जुडऩे की कोशिश : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लगातार एक के बाद एक अभियान जारी कर कांग्रेस उत्तर प्रदेश के मतदाताओं से जुडऩे की कोशिश कर रही है। पार्टी को पता है कि उसकी राष्ट्रीय महत्वकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उसका उत्तर प्रदेश में मजबूत होना बेहद आवश्यक है। इन कार्यक्रमों के जरिए पार्टी उत्तर प्रदेश में मजबूत होने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस ने इसके पहले निषाद मतदाताओं से जुडऩे और कोरोना काल में पीडि़तों की सेवा कर उनसे जुडऩे की कोशिश कर चुकी है।

अभियान के माध्यम से पार्टी की विचारधारा से लोगों को जोडऩे में जुटे रहे। शाम ढली तो नुक्कड़ सभाओं के साथ ही अंतिम पड़ाव पर कार्यकर्ताओं के साथ वहीं विश्राम किया। अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता सभी वर्गों को पार्टी की विचारधाराओं से जोडऩे की जद्दोजहद में जुड़े रहे। पार्टी के निर्देश पर कांग्रेसजन नए लोगों तक अपनी पहुंच बढ़ाने में जुटे रहे।

खास यह रहा कि कार्यकर्ता उन मुद्दों को जनता के बीच रख रहे थे जो घर-घर की समस्या बनी है। महंगाई, बेरोजगारी, किसानी के साथ ही कार्यकर्ता गली-मोहल्ले के स्थानीय मुद्दों की चर्चा करके भी लोगों को जोडऩे में जुटे रहे। माना जा रहा है कि इस अभियान से कांग्रेस ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। जय भारत महाजनसंपर्क अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया।

सभी पार्टियों ने शुरू किए जनसंपर्क अभियान

यूपी चुनाव के करीब आते ही सभी पार्टियों ने अपने-अपने कार्यक्रम बनाकर लोगों से संपर्क करने का कार्यक्रम करना शुरू कर दिया है। भाजपा ने जन आशीर्वाद यात्राओं के जरिए जनता से संपर्क करने का काम शुरू कर दिया है तो समाजवादी पार्टी ने साइकिल यात्राओं के जरिए माहौल बनाना शुरू कर दिया है। बहुजन समाज पार्टी प्रबुद्ध जन सम्मेलन चलाकर ब्राह्मण मतदाताओं को जोडऩे का काम कर रही है। आगे आने वाले दिनों में इस तरह के कार्यक्रम और तेज हो सकते हैं।

Next Story