
x
छत्तीसगढ़
Raipur रायपुर: आज दिनांक 12 मई 2026, मंगलवार को साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस शाखा क्रमांक-1 की ओर से “मिशन गर्मी से राहत” अभियान के अंतर्गत रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1ए, प्लेटफॉर्म नंबर 1 एवं प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर यात्रियों एवं रेलकर्मी भाइयों को भीषण गर्मी से राहत प्रदान करने हेतु शीतल पेयजल एवं रसना वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सेवा कार्य के माध्यम से यात्रियों एवं ड्यूटी पर कार्यरत रेलकर्मचारियों को गर्मी से राहत देने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मुख्य रूप से केंद्रीय पदाधिकारी कृष्ण कुमार जी, मंडल समन्वयक बी.डी. प्रसाद जी, जोनल केंद्रीय कोषाध्यक्ष साई चंदू जी, केंद्रीय पदाधिकारी सी. नागेश्वर राव जी, शाखा रनिंग से हेमंत कुमार जी, शाखा क्रमांक-1 के अध्यक्ष उमाकांत धखाते जी, ई श्रीनिवास राव कोषाध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव जी, लेखराम ध्रुव जी, जितेंद्र कुमार साहू जी ,एम. गणेश जी, शिवदेव कुमार जी, पावस शर्मा राहुल धामले शिशुपाल कुमार जी, मीना पांडे जी, रश्मि पटेल जी, बी.जी. राव जी, टी.एस. राव जी, ताराचंद हाथी मारे सय्यद ताजुद्दीन जी, बी. रवि राव जी एवं अनेक कार्यकर्ता इस सेवा कार्यक्रम में शामिल हुए। संगठन द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित एवं कर्मचारी हित में सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।
Tagsरायपुर रेलवे स्टेशनमिशन गर्मी से राहतसाउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवेशीतल पेयजल वितरणरसना वितरणरेल कर्मचारीयात्री सेवागर्मी अभियानरेलवे मजदूर कांग्रेसजनसेवा कार्यक्रमRaipur Railway StationMission Relief from HeatSouth East Central RailwayCold Drinking Water DistributionRasna DistributionRailway EmployeesPassenger ServiceSummer CampaignRailway Mazdoor CongressPublic Service Program
Next Story





