छत्तीसगढ़

जतमाई जलप्रपात से लापता युवक का शव बरामद

Nil dhankar
18 July 2022 1:41 PM IST
जतमाई जलप्रपात से लापता युवक का शव बरामद
x

राजिम। गरियाबंद जिले के जतमाई धाम जलप्रपात में रविवार को देर शाम 5 बजे झरने में नहाने गए 15 युवक की दल में एक युवक लापता हो गया. युवक की तलाश में एसडीआर टीम और पुलिस की टीम ने काफी मशक्त के बाद आज लाश को बरामद किया है.

बता दें कि, छुरा ब्लॉक के गायडबरी गांव के निवासी 17 वर्षीय प्रेम कुमार उर्फ तूफान नाम के युवक के अचानक देर शाम झरने से लापता हो गया. घटना की जानकारी होते ही जिला पुलिस बल और एसडीआर टीम ने देर रात तक युवक की लाश ढूढ़ने में काफी मशक्कत की. लेकिन जंगली इलाका और तेज बारिश के चलते नहीं ढूढ पाए.

वहीं आज तड़के मौके पर पहुंचकर तलाश में जुटी टीम ने एक बार फिर मशक्कत कर लापता युवक की लाश बरामद कर ली है. इस पूरे मामले में छुरा पुलिस ने मृतक का शव पंचनामा कर मर्ग कायम करते हुए परिजनों को शव के अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है.

Next Story