छत्तीसगढ़

लापता युवक-युवती की एनीकट के पास मिली लाश, एक साथ बंधे थे दोनों

Nilmani Pal
2 Jun 2022 9:45 AM GMT
लापता युवक-युवती की एनीकट के पास मिली लाश, एक साथ बंधे थे दोनों
x
छग

दुर्ग। बीते दो दिनों से लापता एक युवक और एक युवती के एक साथ शव मिले हैं, यह दोनों शव एक दूसरे के साथ बंधे हुए थे। युवक युवती के शव शिवनाथ नदी के महमरा एनीकेट के ​पास मिले हैं। दोनों शव एक दूसरे से गमछे के द्वारा बंधे हुए थे। दोनों युवक-युवती भिलाई के निवासी बताए जा रहे हैं, जोकि दोनों विगत 31 मई से लापता थे। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के मामला बताया जा रहा है।

पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि आखिर यह मामला क्या है। घटना की वजह क्या है।


Next Story