छत्तीसगढ़

लापता महिला की मिली लाश, रुकी थी मंदिर में

Nil dhankar
14 April 2022 2:47 PM IST
लापता महिला की मिली लाश, रुकी थी मंदिर में
x

सांकेतिक तस्वीर 

छग

जगदलपुर। चित्रकोट जलप्रपात से पुलिस ने 50 साल की एक महिला का शव बरामद किया है। शव को बरामद करने के बाद महिला की शिनाख्त उसके आधार कार्ड के आधार पर कांकेर निवासी ललिता के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि महिला पिछले दो-तीन दिनों से चित्रकोट के मंदिर में रुकी हुई थी।

इसके बाद उसका शव मिला है। महिला की मौत कैसे हुई है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। महिला की गुम होने की शिकायत परिजनों ने कांकेर में 31 मार्च को थाने में दर्ज करवाई थी। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

Next Story