छत्तीसगढ़
14 दिन से लापता महिला की मिली लाश, रेप के बाद हत्या की आशंका
Nil dhankar
8 Nov 2022 3:29 PM IST

x
छग
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में लापता महिला की लाश मिलने सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद किया है। पुलिस ने बलात्कार के बाद महिला की हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। जानकारी के अनुसार मृतक महिला 25 अक्टूबर से लापता थी। वहीं करीब 14 दिन बाद आज उसकी लाश संदिग्ध परिस्थतियों में झिंगो में धान की खेत में मिली। शरीर पर चोट के निशान थे। वहीं पुलिस ने रेप की आशंका जताई है। राजपुर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.
Next Story





