छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ से लापता छात्रा मथुरा में मिली, रायपुर पुलिस ने ली राहत की सांस

jantaserishta.com
4 Jan 2025 12:49 PM IST
छत्तीसगढ़ से लापता छात्रा मथुरा में मिली, रायपुर पुलिस ने ली राहत की सांस
x
बांके बिहारी के प्रेम में वृंदावन गई.
रायपुर: पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के हॉस्टल से गायब एमएससी की छात्रा को 25 दिनों बाद पुलिस ने ढूंढ निकाला है. छात्रा मथुरा में मिली. महिला स्टाफ को साथ लेकर पहुंची पुलिस टीम ने छात्रा को अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया है.
7 दिसंबर से रिश्तेदारों का छात्रा से मोबाइल फोन पर संपर्क नहीं हो रहा था. पिता राजनांदगांव से रायपुर पहुंचे. तब उसकी गुमशुदगी का पता चला. इस मामले में रविवि हॉस्टल प्रबंधन और प्रशासन दोनों पर लापरवाही के आरोप लगे थे. छात्रा के परिजनों को भी पुलिस ने पहले मथुरा बुलाया और उनकी बात कराई. इसके बाद टीम रायपुर के लिए रवाना हुई. शुक्रवार रात या शनिवार सुबह तक टीम के यहां पहुंचने की उम्मीद है.
राया थाना प्रभारी अजय कौशल ने मीडिया को बताया कि छात्रा राया के गांव नगला जंगली निवासी श्याम चौधरी को वृंदावन में परिक्रमा लगाते हुए मिली थी. इसके बाद वह परिवार के साथ उनके गांव आ गई. यहां पर श्याम चौधरी ने पुलिस को सूचना दे दी. पुलिस ने छात्रा को थाने लाकर पूछताछ की. इसके बाद रायपुर पुलिस (Raipur Police) से संपर्क करके छात्रा के परिजनों को जानकारी दी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story