
x
छत्तीसगढ़.
बालोद: सहायक जेल अधीक्षक जिला जेल संजारी बालोद के द्वारा जिला जेल बालोद में बंद विचाराधीन बंदी के मोबाईल उपयोग एवं जेल प्रशासन के द्वारा उसकी तलाशी के दौरान मोबाईल जब्ती के संबंध में जानकारी साझा की गई है। सहायक जेल अधीक्षक ने बताया कि जिला जेल बालोद को 12 अगस्त को जानकारी मिलने के उपरांत विचाराधीन बंदी की तलाशी की गई। जांच में विचाराधीन बंदी द्वारा अपने अंडरवियर में छिपाए गए मोबाईल को जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि विचाराधीन बंदी को इसके संबंध में पूछताछ करने पर बताया गया कि ये मोबाईल उसके जेल प्रहरी महेन्द्र कुमार वर्मा द्वारा दिया गया है।
सहायक जेल अधीक्षक ने बताया कि जिला जेल की सीसीटीवी फुटेज को चेक करने पर इसकी पुष्टि भी हुई है। उन्होंने बताया कि 13 अगस्त 2026 को जेल प्रहरी महेन्द्र वर्मा अपना वाहन छोड़कर चले गए हैं। जिसकी रिपोर्ट जेल अधीक्षक द्वारा कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित थाना प्रभारी को दी गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





