
x
रायपुर। उरला से लापता हुई बच्ची मिल गई है। पुलिस ने फोटो जारी कर जानकारी दी है। बता दें कि कल शाम पुलिस ने बताया था कि वनि जोशी पिता धर्मराज जोशी उम्र 7 वर्ष बालिका इंद्रानगर शुक्रवारी बाजार उरला में घर के पास आस पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रही थी , जहां अंतिम बार देखी गई है ,बाद रात्रि तक घर नहीं आई थी ,पिंक कलर का फ्रॉक पहनी है।
थाना उरला में अपराध क्रमांक 312/25 धारा 137(2) bns का मुकदमा दर्ज कर अपहृत बालिका का पता तलाश की जा रही थी। सकुशल बरामद करने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।
Next Story





