छत्तीसगढ़

मिल गई 2017 से लापता युवती, पुलिस ने परिजनों से मिलाया

Nilmani Pal
6 Jun 2022 4:54 AM GMT
मिल गई 2017 से लापता युवती, पुलिस ने परिजनों से मिलाया
x
छग

बिलासपुर। चकरभाठा क्षेत्र में रहने वाली युवती जनवरी 2017 में बैंक जाने के नाम पर अपने घर से निकली। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। इस पर युवती के पिता ने चकरभाठा थाने में इसकी शिकायत की। शिकायत पर पुलिस गुम इंसान दर्ज कर युवती की तलाश कर रही थी। जांच के दौरान पता चला कि युवती ने शादी कर ली है। वह ओडिशा में अपने पति के साथ रहती है। पुलिस ने युवती को लाकर स्वजन से मिलाया। बयान के बाद वह पति के साथ लौट गई है।

चकरभाठा थाना प्रभारी मनोज नायक ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली युवती तीन जनवरी को बैंक जाने के नाम पर घर से निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। युवती के पिता ने इसकी शिकायत चकरभाठा थाने में की। इस पर पुलिस गुम इंसान दर्ज कर युवती की तलाश कर रही थी। जांच के दौरान पता चला कि युवती का जांजगीर में रहने वाले सहेष से प्रेम संबंध था। दोनों 2017 में घर से भागकर ओडिशा के बरगढ़ चले गए। वहां पर उन्होंने मंदिर में प्रेम विवाह कर लिया। इसके बाद बरगढ़ में ही रहकर रोजी मजदूरी करने लगे। दोनों की एक दो साल की बच्ची भी है। चकरभाठा पुलिस बरगढ़ जाकर युवती को थाने ले आई। यहां युवती को स्वजन से मिलाया। युवती ने बताया कि वह अपने पति के साथ खुशी से रह रही है। इसके बाद युवती को पति के साथ चली गई।

Next Story