छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री के खिलाफ किया भ्रामक पोस्ट, भाजपा नेता गिरफ्तार

Nilmani Pal
22 Jun 2022 4:37 AM GMT
मुख्यमंत्री के खिलाफ किया भ्रामक पोस्ट, भाजपा नेता गिरफ्तार
x

बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस ने सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ इंटरनेट मीडिया में भ्रामक पोस्ट करने वाले भाजपा नेता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि बीते दिनों कुछ लोगों ने सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ इंटरनेट मीडिया में भ्रामक पोस्ट किया था। कांग्रेस नेताओं ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की थी। इसके अलावा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में मामला दर्ज किया गया था।

मामले में कार्रवाई करते हुए जुर्म दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही थी। एक व्यक्ति को पुलिस ने पहले की गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, मामले में विनोबा नगर में रहने वाले प्रमोद सिंह की तलाश चल रही थी। प्रमोद सिंह भाजपा के आइटी सेल से जुड़ा हुआ है। मंगलवार को पुलिस ने मामले में आरोपित भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया है।

Next Story