छत्तीसगढ़
थार सवार बदमाशों ने युवक से मारपीट कर 1 लाख रुपये लूटे, केस दर्ज
Shantanu Roy
21 April 2026 10:02 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी के आमानाका थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की घटना सामने आई है, जहां थार वाहन में सवार तीन लोगों ने एक युवक से मारपीट कर 1 लाख रुपये नगदी लूट ली। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित जफर इकबाल (40 वर्ष), निवासी ताज नगर मस्जिद के पास, पंडरी, रायपुर, होम डेकोर का काम करते हैं और उनकी दुकान मोवा में स्थित है। उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 2:45 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल से टाटीबंध से कुम्हारी की ओर जा रहे थे। उनके पास एक बैग में 1.50 लाख रुपये नगदी रखी हुई थी, जिसे उन्हें एक परिचित को देना था।
चंदनडीह के पास पुल पर जाम लगने के कारण वह नीचे के रास्ते से जा रहे थे और दुर्गा मंच के पास पानी पीने के लिए रुके। इसी दौरान दोपहर करीब 3 बजे एक काले रंग की थार गाड़ी वहां पहुंची, जिसमें तीन लोग सवार थे। आरोप है कि उनमें से एक व्यक्ति उतरकर उनके पास आया और बैग छीनने की कोशिश करने लगा। जब पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और बैग को छीनकर थार गाड़ी में डाल दिया। हालांकि गाड़ी में बैठे एक अन्य व्यक्ति ने बैग वापस फेंक दिया, लेकिन जब पीड़ित ने बैग की जांच की तो उसमें से 1 लाख रुपये गायब थे और केवल 50 हजार रुपये ही बचे थे। घटना के बाद पीड़ित ने आरोपियों का पीछा किया।
परसदा रोड स्थित कैवल्य धाम मंदिर तक पहुंचा, जहां आरोपी गाड़ी लेकर अंदर घुसे और फिर वहां से फरार हो गए। इस दौरान पीड़ित ने वाहन का नंबर नोट कर लिया, जो CG-07-CS-7739 बताया गया है। इस घटना में पीड़ित को दाहिने हाथ की कलाई और सीने में चोटें आई हैं। घटना की रिपोर्ट आमानाका थाना में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धारा के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है तथा वाहन नंबर के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। इस घटना ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Tagsरायपुरआमानाका थानालूट मामलाथार गाड़ी1 लाख लूटजफर इकबालपंडरी निवासीचंदनडीह घटनामारपीटदिनदहाड़े वारदातपुलिस केस दर्जCG07CS7739कैवल्य धाम मंदिरसीसीटीवी जांचआरोपी फरारछत्तीसगढ़ समाचारअपराध खबरनगदी लूटबाइक सवारसुरक्षा चिंताRaipurAmanaka police stationrobbery caseThar vehicleRs 1 lakh lootedZafar IqbalPandri residentChandandih incidentassaultincident in broad daylightpolice case registeredKaivalya Dham templeCCTV investigationaccused abscondingChhattisgarh newscrime newscash lootbike ridersecurity concern
Next Story





