छत्तीसगढ़
पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने कर्मचारी को बेरहमी से पीटा, देखें VIDEO...
Shantanu Roy
26 March 2025 9:05 PM IST

x
छग
Khairagarh. खैरागढ़। जिले में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि अब वे खुलेआम मारपीट और जानलेवा हमला कर रहे हैं। बुधवार दोपहर शहर के रश्मि देवी फ्यूल पेट्रोल पंप पर दो बदमाशों ने एक कर्मचारी पर हमला कर दिया। यह पेट्रोल पंप कोई आम जगह नहीं, बल्कि कलेक्टर बंगले के पास स्थित है, जहां पुलिस की गश्त भी रहती है। बावजूद इसके अपराधियों ने सरेआम तांडव मचाया और पुलिस कहीं नजर नहीं आई. इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है. फटेज में साफ दिख रहा है कि दो युवक स्कूटी से पंप पर पहुंचे. बिना किसी से पूछे खुद ही गाड़ी में पेट्रोल डालने लगे और जब कर्मचारी ने रोका तो बदमाशों ने उससे बहस शुरू कर दी।
कुछ ही सेकंड में विवाद इतना बढ़ गया कि एक बदमाश ने बड़े पत्थर से कर्मचारी पर वार कर दिया, लेकिन निशाना चूक गया। इसके बाद लोहे की पाइप से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे कर्मचारी के सिर पर गंभीर चोट आई है। हमले के बाद कर्मचारी और उसका परिवार इतने डर गए कि उन्होंने पुलिस में शिकायत करने से ही मना कर दिया, लेकिन पेट्रोल पंप के संचालक हरजीत सिंह ने हिम्मत दिखाई और CCTV फुटेज के आधार पर खैरागढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई। अब बड़ा सवाल ये है कि कलेक्टर बंगले के पास ऐसी घटना हो गई और पुलिस क्या कर रही थी? क्या खैरागढ़ में अपराधियों को खुली छूट मिल गई है? अगर ऐसे ही चलता रहा तो आम लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा। अब देखना होगा कि पुलिस बदमाशों पर कार्रवाई करती है या फिर यह मामला भी ठंडे बस्ते में चला जाएगा।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





