छत्तीसगढ़

WRS कॉलोनी में चाकू लहराते बदमाश गिरफ्तार

Nilmani Pal
13 Feb 2026 5:43 PM IST
WRS कॉलोनी में चाकू लहराते बदमाश गिरफ्तार
x

रायपुर। पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देशानुसार अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित सुरक्षा व शांति व्यवस्था के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त उरला सुश्री पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में नॉर्थ जोन क्षेत्रांतर्गत थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना के बलों के साथ लगातार आसमाजिक तत्वो, गुण्डा बदमाशें, चाकूबाजों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार चेकिंग की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 13.02.2026 को थाना खमतराई को सूचना मिली की एक व्यक्ति पुराना डीआरएम ऑफिस के सामने रोड़ डब्ल्यूआरएस कालोनी में एक लोहे का धारदार चाकू लेकर हवा में लहराकर आने जाने वाले आम लोगों को डरा धमका रहा है की सूचना पर पर तत्काल खमतराई पुलिस टीम द्वारा पुराना डीआरएम ऑफिस के सामने रोड़ डब्ल्यूआरएस कालोनी के पास पहुंचकर एक व्यक्ति हाथ में धारदार चाकू लेकर हवा में लहराते मिला जिसे घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम लक्की उर्फ धनंजय पटनायक पिता सुभाष पटनायक उम्र 21 वर्ष सा. डब्ल्यूआरएस कालोनी खमतराई रायपुर का होना बताये। बाद आरोपी के कब्जे से 01 नग धारदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई रायपुर में अपराध क्रमांक 94/2026 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी

लक्की उर्फ धनंजय पटनायक पिता सुभाष पटनायक उम्र 21 वर्ष सा. डब्ल्यूआरएस कालोनी खमतराई रायपुर

Next Story