
x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस ने एक बार फिर सट्टा खाईवालों पर शिकंजा कसते हुए कार्रवाई की है। थाना आजाद चौक पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ईदगाहभाठा क्षेत्र में छापेमारी कर एक युवक को सट्टा लिखते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी से नगदी रकम, सट्टा पट्टी और अन्य सामग्री जब्त की गई है। थाना आजाद चौक में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक (सउनि) ने बताया कि दिनांक 3 नवंबर 2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ईदगाहभाठा हिंद स्पोर्टिंग मैदान के पास, पानी टंकी के नजदीक और वंदना बजाज के पीछे रामकुंड इलाके में एक व्यक्ति घूम-घूमकर सट्टा लिख रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।
टीम में प्र.आर. 1236 नोहर देशमुख और पेट्रोलिंग आरक्षक 321 मुकेश पांडेय शामिल थे। रास्ते में आमापारा के पास गवाह निरंजन सिंह और मोहम्मद सफी को भी साथ लिया गया, जिन्हें नोटिस देकर कार्रवाई में शामिल किया गया। मुखबिर के बताए स्थान पर पुलिस पहुंची तो वहां एक व्यक्ति को सट्टा पट्टी लिखते हुए देखा गया। पुलिस को देखते ही वह भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शेख सोहेब पिता शेख गफ्फार (उम्र 34 वर्ष), निवासी देवेंद्र नगर मस्जिद के पास, थाना देवेंद्र नगर रायपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से सट्टा पट्टी, नगदी रकम 1200 रुपए और एक डॉट पेन बरामद किया गया।
गवाहों की मौजूदगी में समस्त सामान को पुलिस ने जब्त कर लिया। आरोपी से सट्टा गतिविधि से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर धारा 94 BNSS का नोटिस दिया गया। पूछताछ में आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पुलिस ने बताया कि आरोपी का कृत्य धारा 6(क) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत दंडनीय अपराध पाया गया है। इसलिए आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाकर अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आजाद चौक थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में सट्टा एवं अवैध जुआ गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ऐसे किसी भी मामले की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे सट्टा-जुआ जैसे सामाजिक अपराधों में लिप्त लोगों की जानकारी पुलिस को दें ताकि इस अवैध गतिविधि पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।
Tagsरायपुर सट्टा खबरआजाद चौक थाना कार्रवाईशेख सोहेब गिरफ्तारईदगाहभाठा सट्टाछत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022रायपुर पुलिससट्टा पट्टी जब्तीरायपुर क्राइम न्यूजRaipur Satta NewsAzad Chowk Police Station actionSheikh Sohaib arrestedIdgahbhatta SattaChhattisgarh Gambling Prohibition Act 2022Raipur PoliceSatta Patti seizedRaipur Crime Newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





