छत्तीसगढ़
माल में हेराफेरी...हीरा पावर एंड स्टील लिमिटेड प्रबंधन ने FIR दर्ज कराई
jantaserishta.com
12 April 2026 10:45 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: हीरा पावर एंड स्टील लिमिटेड प्रबंधन ने एक ट्रक ड्राइवर पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। कंपनी के डायरेक्टर कांटाभांजी निवासी कुणाल जिंदल ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार ट्रक नंबर आरजे 14 जीके 4320 का ड्राइवर और दो हेल्पर 4 मार्च को उरला प्लांट से फेरों मैंगनीज लोड कर भिवाड़ी के लिए रवाना हुए थे। इसकी कीमत 48 लाख रुपए आंकी गई है। 25 मार्च को उन्होंने वहां डिलीवरी दे दी। खरीदार ने शिकायत की कि मैंगनीज निर्धारित क्वालिटी का नहीं था। इसकी कंपनी स्तर पर पूरी पड़ताल के बाद कुणाल ने शनिवार शाम उरला थाने में ड्राइवर और दो अन्य के खिलाफ धारा 318-4,316-3,3-5 के तहत मामला दर्ज किया है।
मुजगहन में लूटपाट करने वाले लुटेरे गिरफ्तार
राजधानी में लूटपाट और मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा लिया है। इस मामले में 2 आरोपियों और 3 नाबालिगों सहित कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने सेजबहार के पास दतरेंगा निवासी परिवार को निशाना बनाकर वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपियों के नाम चेतन नामदेव और नितिन ध्रुव बताए गए हैं। यह मुजगहन थाना क्षेत्र का है।
पुलिस के अनुसार 8 अप्रैल की रात करीब 1:30 बजे भूषण साहू अपनी दो भांजियों और एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से भाठागांव से मुजगहन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सेजबहार स्थित शुभम ऑटो पार्ट्स हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास दो बाइक पर सवार 5 बदमाशों ने रास्ता रोक लिया।
आरोपियों ने पहले मोटरसाइकिल गिराई, चाबी निकाली और डंडे से भूषण और उसके साथी पर हमला कर दिया। चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के दौरान बीच-बचाव करने आईं दोनों भांजियों के साथ भी मारपीट की गई और उन्हें खींचने की कोशिश की गई, जिससे उनके कपड़े फट गए। आरोपी गले की चेन, ताबीज, दो मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल लूटकर फरार हो गए थे। पीड़ित की शिकायत पर थाना मुजगहन में धारा 310(2), 74 बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
Tagsहीरा पावर एंड स्टील लिमिटेड प्रबंधनट्रक ड्राइवररायपुर न्यूज़Hira Power and Steel Limited ManagementTruck DriverRaipur News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





