छत्तीसगढ़

धान खरीदी केंद्र में 67 लाख की हेराफेरी, 4 घोटालेबाज गिरफ्तार

Nilmani Pal
27 Jun 2022 8:40 AM GMT
धान खरीदी केंद्र में 67 लाख की हेराफेरी, 4 घोटालेबाज गिरफ्तार
x

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले में स्थित भानुप्रतापपुर में धान खरीदी केंद्र में 67 लाख रुपए की हेराफेरी का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम केवटी का है। दरअसल भानुप्रतापपुर विकासखंड के ग्राम केवटी में धान खरीदी केंद्र में 67 लाख रुपए का घोटाला किया गया है। जानकारी मिलने पर खाद्य विभाग ने जांच की। जांच के बाद धान खरीदी घोटाले में संलिप्त चार लोगों के खिलाफ भानुप्रतापपुर थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई। इसके बाद शनिवार को भानुप्रतापपुर पुलिस ने आरोपियों केंद्र प्रबंधक महेंद्र कुमार वैद्य, खरीदी प्रभारी संतोष कुमार दरो, कंप्यूटर ऑपरेटर अनिल टांडिया और बारदाना प्रभारी गजेंद्र कुमार चित्रसेन को गिरफ्तार कर रिमांड में जेल भेज दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि खाद्य विभाग की शिकायत के बाद मामले की पूरी जांच की गई। इसमें खरीदी में दर्शाई मात्रा से 529 क्विंटल धान की मात्रा कम पाई गई। वहीं करीब 5 हजार बारदाना भी कम पाया गया। दोनों घटत धान और बारदाने की कुल कीमत लगभग 66 लाख होती है। जांच अधिकारियों ने जांच के दरमियान अनियमितता की शिकायत को सही पाया। इसके आधार पर चारों आरोपियों पर कार्रवाई की गई।

Next Story