
x
छग
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक कुशाभाऊ ठाकरे भवन भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई है। आज कार्यसमिति बैठक के पहले दिन अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी की अगुवाई में सत्र प्रारंभ हुआ। जिसमें सबसे पहले दीप प्रज्वलन कर बैठक प्रारंभ की गई। अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने विस्तार से अपना मार्गदर्शन दिया और कहा मोदी सरकार की नीति सबका साथ सबका विकास की है देश के विकास का यह मूलमंत्र सब तक पहुंचे।सरकार की जनहितकारी नीतियों की जानकारी सभी को सभी इसका लाभ ले सभी को यह प्रयास पूरी तत्परता के साथ करना है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने अपने उद्बोधन में कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा को हर मंडल से लेकर एक एक बूथ स्तर तक जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना है ताकि अल्पसंख्यक समुदाय को इन योजनाओं का लाभ मिल सके तथा ज्यादा से ज्यादा अपने समाज के लोगों के घरों में जाकर बैठक लेकर जानकारी देनी है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने देश भर के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व प्रभारी से विधान सभावार जानकारी ली।
कितने विधानसभा क्षेत्रों में अल्पसंख्यक बाहुल्य है, उनकी जानकारी प्रभारियों द्वारा दी गई। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर 1 एवं 2 फरवरी को रायपुर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक आयोजित की गई है। बैठक में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी सहित मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं सम्पूर्ण कार्यसमिति सदस्य और सभी राज्यों के मोर्चा अध्यक्ष एवं महामंत्री शामिल हैं। राष्ट्रीय पदाधिकारी गण की बैठक दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर रायपुर में हुई। 2 फरवरी को प्रातः 10 बजे राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक माहेश्वरी भवन कमल विहार रायपुर में आयोजित होगी। दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक में आगामी चुनाव के मद्देनज़र अल्पसंख्यक मोर्चा की भूमिका पर विस्तृत कार्ययोजना बनाई जा रही है। बैठक में डी. पुरंदेश्वरी राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा एवं मोर्चा प्रभारी, अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी, अब्दुल कुट्टी अध्यक्ष केंद्रीय हज कमेटी छत्तीसगढ़ मोर्चा प्रभारी मुहम्मद सद्दाम, डॉ. सलीम राज सह प्रभारी आरिफ खान छत्तीसगढ़ मोर्चा के अध्यक्ष शकील अहमद शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अल्पसंख्यक मोर्चा के समस्त प्रदेश पदाधिकारी राजधानी रायपुर में मोर्चा संभाले हुए हैं और पूरे छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पहुंचे हैं।
Tagsमोदी की योजनाएंअल्पसंख्यक मोर्चा तैयाररायपुर खबरछग खबरModi's plansminority front readyRaipur newsChhattisgarh newsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS

Shantanu Roy
Next Story