छत्तीसगढ़

नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, पीड़िता हुई गर्भवती, आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
3 July 2025 9:17 PM IST
नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, पीड़िता हुई गर्भवती, आरोपी गिरफ्तार
x
छग
Raipur/Dharsiwa. रायपुर/धरसींवा। छत्तीसगढ़ के धरसींवा थाना क्षेत्र में एक 24 वर्षीय युवक द्वारा नाबालिग से शादी का झांसा देकर लंबे समय तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी रतन निषाद पिता स्व. सुखनंदन निषाद निवासी अकोली ने पीड़िता के माता-पिता की गैरमौजूदगी का फायदा उठाते हुए उसके साथ कई महीनों तक शारीरिक शोषण किया, जिससे पीड़िता गर्भवती हो गई।

पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह घटना 17 नवंबर 2023 से 28 मार्च 2025 के बीच की है। इस दौरान आरोपी रतन निषाद पीड़िता के घर में घुसकर उसे अकेला पाकर प्यार और शादी का झांसा देकर बार-बार दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता के स्वास्थ्य में गिरावट आने पर जब उसे अस्पताल ले जाया गया, तो चिकित्सकों ने उसकी चार महीने की गर्भावस्था की पुष्टि की। इसके बाद परिजनों ने धरसींवा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई।

प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के मार्गदर्शन में थाना धरसींवा की संयुक्त टीम ने आरोपी का पता लगाकर उसे अकोली से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे 3 जुलाई 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह मामला भा.दं.सं. की धारा 64(1) BNS, 4, 6 POCSO एक्ट के तहत पंजीबद्ध किया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
Tagsधरसींवानाबालिग से दुष्कर्मरतन निषादPOCSO एक्टरायपुर जिलानाबालिग गर्भवतीशादी का झांसान्यायिक रिमांडDarsiva rape caseminor pregnantRaipur newsPOSCO act arrestDr. Lal Umed SinghChhattisgarh crimeछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story