छत्तीसगढ़
पखांजूर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी विकास बाईन गिरफ्तार
Shantanu Roy
26 Jan 2026 9:10 PM IST

x
छग
Kanker. कांकेर। जिले के पखांजूर क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत मिलते ही तुरंत कार्रवाई करते हुए 52 वर्षीय आरोपी विकास बाईन को गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। आरोपी ने न केवल लड़की के साथ हैवानियत की, बल्कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना दिनांक 17 जनवरी 2026 की है। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि घटना के समय लड़की घर में अकेली थी। सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच आरोपी विकास बाईन ग्राम पीवी 59 में पानी मांगने के बहाने आया। जब लड़की पानी देने के लिए बाहर आई, तो आरोपी ने उसका हाथ पकड़कर जबरदस्ती कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने जाते समय पीड़िता को धमकाया कि यदि उसने इस बात को किसी को बताया, तो वह पूरे परिवार को जान से मार देगा।
शिकायत पर मामले की गंभीरता को देखते हुए कांकेर पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन में और अति. पुलिस अधीक्षक पखांजूर राकेश कुर्रे के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 64(1), 351(3) और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया। घटना की जानकारी मिलते ही पखांजूर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ तुरंत छानबीन शुरू कर दी। टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया और उसे जेल भेज दिया।
इस कार्रवाई में पखांजूर थाना प्रभारी लक्ष्मण केवट, SI अनिल कुमार पालेश्वर, ASI बिन्दुलता देवांगन, हेड कांस्टेबल रूबेन टोप्पो और कांस्टेबल दिव्या की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी तेजी से होने के पीछे टीम की तत्परता और कुशल कार्यवाही रही। पुलिस ने पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा की गारंटी देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम जनता से अपील की कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या बालिका सुरक्षा से संबंधित मामलों की तुरंत सूचना पुलिस को दें। इस घटना ने पखांजूर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा और बालिका संरक्षण के महत्व पर गंभीर चिंता पैदा कर दी है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने यह संदेश दिया है कि नाबालिगों के खिलाफ अपराध करने वालों के प्रति शून्य सहनशीलता नीति अपनाई जाएगी।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





