छत्तीसगढ़

CG में शादी का झांसा देकर नाबालिग से किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
1 Aug 2024 12:02 AM IST
CG में शादी का झांसा देकर नाबालिग से किया रेप, आरोपी गिरफ्तार
x
छग
Udaipur. उदयपुर। नाबालिग को शादी का प्रलोभन देकर रेप करने के मामले में उदयपुर पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक पीडि़ता के नाना द्वारा थाना उदयपुर में इस आशय का रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उसकी पीडि़ता नातिन को गांव का रामसिंह शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ कई बार जंगल में रेप की घटना को अंजाम दिया गया है, एवं दिनांक 25 जुलाई 2024 को भी पीडि़ता अपनी बहनों एवं सहेलियों के साथ बैल चराने के लिए जंगल गई हुई थी, वहां पर आरोपी रामसिंह आकर पीडि़ता के साथ शादी का
प्रलोभन देकर रेप किया गया।


प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना उदयपुर में बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। उदयपुर पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी का हरसंभव प्रयास किया जा रहा था, इसी दौरान जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि आरोपी रामसिंह अपने सकूनत में आया हुआ है, इसी सूचना के आधार पर थाना उदयपुर पुलिस द्वारा त्वरित टीम तैयार कर आरोपी को उसके सकूनत निवासी डाहीमार से घेराबंदी कर पकडऩे में सफलता प्राप्त की। जिसके विरूद्व उचित वैधानिक/गिरफ्तारी कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। प्रकरण के गिरफ्तार आरोपी रामसिंह (19) उदयपुर का रहने वाला है।
Next Story