
x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूरा मामला बिलासपुर थाना क्षेत्र का है। प्रार्थी ने 6 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि बहतराई का रहने वाला पंकज देवांगन मोहल्ले में आते-जाते जान पहचान बनाकर बातचीत करने लगा। उसने बातचीत करने के लिए मोबाइल भी दिया था। उसने बहला फूसलाकर प्रेमजाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया।
प्रार्थी ने बताया, पंकज देवांगन 5 नवंबर की रात करीब 8 बजे घर में आकर लड़की से जबरन बातचीत करने का प्रयास करने लगा। मना करने पर अश्लील गाली गलौच कर भाग गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को अवगत कराने पर तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए। अति. पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन/सरकंडा निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा प्रदीप आर्या के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी पंकज देवांगन को रिपोर्ट के 12 घंटों के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





