छत्तीसगढ़
नाबालिग बच्चियों से काम करवाया, होटल संचालक पर कसा कानून का शिकंजा
jantaserishta.com
14 Feb 2025 12:04 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर में पुलिस ने दो नाबालिग लड़कियों को होटल में काम करवाने के मामले में एक महिला और होटल संचालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों बच्चियों को सकुशल बरामद भी किया। थाना नारायणपुर क्षेत्र में 8 फरवरी को एक व्यक्ति ने अपनी 13 साल की बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में पता चला कि पड़ोस की 15 वर्षीय एक अन्य लड़की भी गायब थी।
पुलिस ने साइबर सेल और मुखबिरों की मदद से रायगढ़ जिले के एक होटल से दोनों बच्चियों को सकुशल बरामद किया। आरोपी महिला चंपा बाई (30) को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसने बच्चियों को अच्छी कमाई का लालच देकर घर से भगाया था। पूछताछ में पता चला कि चंपा बाई ने बच्चियों को रायगढ़ के गेरवानी स्थित एक होटल में काम पर लगा दिया था। होटल संचालक रणधीर गुप्ता (45) को भी हिरासत में लिया गया है, जो इन नाबालिग बच्चियों से काम करवा रहा था।
एसएसपी शशि मोहन सिंह के मुताबिक, ऑपरेशन मुस्कान के तहत की गई इस कार्रवाई में पुलिस आरोपी महिला की अन्य संलिप्तता की भी जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि मासूम बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जशपुर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





