छत्तीसगढ़

नाबालिग छात्रा पर बिगड़ी नीयत, छेड़छाड़ के बाद वीडियो किया वायरल

jantaserishta.com
14 Dec 2024 8:28 PM IST
नाबालिग छात्रा पर बिगड़ी नीयत, छेड़छाड़ के बाद वीडियो किया वायरल
x

सांकेतिक तस्वीर

छत्तीसगढ़.
कांकेर: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ कर उसका वीडियो वायरल करने वाले आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। छोटे बेठिया के शासकीय स्कूल के प्रभारी प्राचार्य ने थाना छोटे बेठिया में नाबालिग छात्रा के साथ घटित छेड़छाड़ तथा आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की घटनाओं के संबंध में दो अलग अलग शिकायत की थी।
इस पर आरोपी स्कूल के प्यून प्रकाश साहा उम्र (23) के विरुद्ध धारा 74,75(1) बीएनएस व धारा 8 पॉक्सो एक्ट के तहत एवं नाबालिग छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने वाले आरोपी मंगडू पददा के विरूद्ध अपराध क्रमांक 11/2024 धारा 67B आईटी एक्ट ,धारा 15,23 पॉक्सो एक्ट के तहत पंजीबद्ध किया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story