छत्तीसगढ़

नाबालिग छात्रा ने की आत्महत्या, कहीं ये वजह तो नहीं!

jantaserishta.com
24 Sept 2025 11:15 AM IST
नाबालिग छात्रा ने की आत्महत्या,  कहीं ये वजह तो नहीं!
x
छत्तीसगढ़.
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में 9वीं की छात्रा ने बंद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि छात्रा स्कूल गई थी, जहां एक छात्र ने बदसलूकी की थी। इसके बाद वह घर आई और सुसाइड कर लिया। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक छात्रा का नाम पूनम रजक (14) है, जो सीता देवी हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 9वीं में पढ़ती थी। छात्रा से एक छात्र एकतरफा प्यार करता था, वह लगातार छात्रा को परेशान कर रहा था। इसी से परेशान होकर उसने खुदकुशी की है।
छात्रा पूनम रजक रोजाना की तरह सोमवार को भी सीता देवी हायर सेकेंडरी स्कूल गई थी। दोपहर में स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौटी। इस दौरान परिजन को खाना परोसा। सभी को खाना खिलाने के बाद कमरे में गई और अंदर से बंद कर लिया।
छात्रा के पिता छोटू रजक के मुताबिक शाम 6 बजे कमरे की ओर गए तो कमरा अंदर से बंद मिला। परिजनों ने छात्रा को आवाज दी, लेकिन कमरे से जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने किसी तरह दरवाजा खोला तो छात्रा फंदे पर लटकती मिली।
इस दौरान घबराए परिजन ने छात्रा के जीवित होने की आशंका से आनन-फानन में फंदा काटकर छात्रा को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। कुछ ही देर में यह खबर मोहल्ले में फैल गई, फिर पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।
रतनपुर पुलिस मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची। इस दौरान छात्रा की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। साथ ही रतनपुर पुलिस ने सुसाइड को लेकर परिजनों से और पड़ोसियों से पूछताछ की।
रतनपुर सीता देवी हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल अंजना साहू ने बताया कि छात्रा के सुसाइड की जानकारी मिलते ही छात्र ने झूठी अफवाह फैला दी कि छात्रा के साथ टीचर और प्रिंसिपल ने मारपीट की है, जिससे परेशान होकर छात्रा ने जान दे दी। हालांकि पोस्टमॉर्टम में छात्रा के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story