छत्तीसगढ़

नाबालिग लड़की से रेप, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Nil dhankar
24 Jan 2023 10:48 AM IST
नाबालिग लड़की से रेप, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
x
छग

बालोद। गुंडरदेही थाना क्षेत्र में एक युवक ने नाबालिग से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. आरोपी युवक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया. प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार गुंडरदेही थाना क्षेत्र के एक नाबालिग युवती के परिजनों ने अपनी पुत्री की गुमशुदगी की शिकायत गुंडरदेही थाने में की. पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना जारी की, जिसके बाद पता तलाश की गई तो पता चला कि आरोपी मेघराज साहू ने नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है.

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध 366, 376(2) पास्को एक्ट धाराओं के तहत मामला दर्ज किया एवं 24 घंटे में ही टीम तैयार कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा. आरोपी को गिरफ्तार करने में गुंडरदेही थाना प्रभारी राकेश ठाकुर,लता तिवारी, दमन वर्मा आदि का विशेष योगदान रहा.

Next Story