छत्तीसगढ़

इंद्रावती नदी में डूबने से मौत, आज मिली नाबालिग की लाश

Nilmani Pal
21 March 2025 3:02 PM IST
इंद्रावती नदी में डूबने से मौत, आज मिली नाबालिग की लाश
x
छग

जगदलपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के इंद्रावती नदी के महादेव घाट में गुरुवार की दोपहर को नहाने के लिए गए 2 नाबालिग में से एक डूब गया, जहां रेस्क्यू करने के बाद 18 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार की सुबह एसडीआरएफ की टीम ने शव को नदी से निकाल पुलिस को सौंप दिया।

मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि गुरुवार की दोपहर को 2 नाबालिग महादेवघाट में नहाने के लिए आये हुए थे, नहाने के दौरान एक नाबालिग गहरे पानी में चला गया, साथ गए नाबालिग ने उसे डूबता हुआ देख बचाने के लिए गया, लेकिन वह भी उसे बचाने में कामयाब ना हो सका और खुद ही डूबने लगा, लेकिन किसी तरह नाबालिगअपने आप को बचाते हुए किनारे आया और आसपास के लोगों को बताया।

आसपास के लोगो को जैसे ही नाबालिग के डूबने की जानकारी मिली, लोगों की भीड़ लग गई, वहीं नाबालिग के परिजन भी घाट आ पहुँचे, कोतवाली पुलिस से लेकर नगर सेना के प्रभारी संतोष मार्बल भी अपने एसडीआरएफ टीम को लेकर महादेवघाट आ गए, जहाँ घटना के 18 घण्टे के बाद नाबालिग का शव बरामद किया गया। एसडीआरएफ की टीम ने शव को नदी से निकाल पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।

Next Story