RAIPUR CRIME: मामूली बातचीत और फिर विवाद, चाकू मारने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

रायपुर: थाना डीडी नगर के सतनामी पारा रायपुर क्षेत्र के पास दो नवयुवक ताराचंद्र ध्रुव एवं हर्ष लहरी आपस में मस्ती मजाक में लड़ाई झगड़ा कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी नवयुवक भक्का उर्फ राजेंद्र लहरी वहां आया और उसके द्वारा विवाद कर ताराचंद्र ध्रुव को चाकू से पेट पर वार किया गया। जिस पर ताराचंद्र वहीं घायल हो गया तथा उसे तत्काल उपचारार्थ मेकाहारा में भर्ती किया गया। जहां उसका उपचार जारी है प्रकरण में पीड़ित पक्ष द्वारा तत्काल थाना डीडी नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।जिस पर पुलिस ने तत्काल आरोपी के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मामला पंजीबद्ध किया तथा थाना प्रभारी निरीक्षक योगिता खापर्डे के नेतृत्व में तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी भक्का उर्फ राजेंद्र लहरी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधि सम्मत कार्यवाही की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





