
x
छत्तीसगढ़.
महासमुंद: अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ महासमुंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग को गांजा के साथ पकड़ा है। पुलिस ने उसके कब्जे से 6.40 किलो गांजा, एक स्कूटी और मोबाइल सहित कुल 3 लाख 90 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है।
यह कार्रवाई ऑपरेशन निश्चय के तहत थाना बसना पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने की। पुलिस के अनुसार, जिले में गांजा तस्करी, परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार वाहन चेकिंग और निगरानी अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में 29 अगस्त 2026 को पदमपुर रोड स्थित ग्राम पलसापाली अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा के पदमपुर की ओर से एक स्कूटी में गांजा लेकर दो लोग बसना की तरफ आ रहे हैं।
सूचना मिलते ही चेक पोस्ट पर पुलिस टीम को अलर्ट किया गया। कुछ देर बाद एक स्कूटी क्रमांक OD 03-AE-8907 पहुंची, जिसे रोककर जांच की गई। वाहन सवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपना निवास खेरमंडीगढ़ थाना घंटापड़ा जिला बौद्ध (ओडिशा) बताया।
पुलिस ने स्कूटी की तलाशी ली तो पैरदान के पास रखी प्लास्टिक बोरी में 6.40 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में बालक ने बताया कि वह ओडिशा के बौद्ध क्षेत्र से गांजा खरीदकर बसना में एक व्यक्ति को देने जा रहा था। पुलिस ने मामले में विधि के अनुसार कार्रवाई करते हुए विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस अभिरक्षा में लिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





