छत्तीसगढ़

रायपुर में नाबालिग लड़के की पिटाई, वीडियो वायरल

Nilmani Pal
27 Sept 2023 1:54 PM IST
रायपुर में नाबालिग लड़के की पिटाई, वीडियो वायरल
x
रायपुर वीडियो

रायपुर। रायपुर के डीडी नगर थाने के हिस्ट्रीशीटर के ड्राइवर ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की। फिर उसे जान से मारने की धमकी दे दी। इस घटना से गुस्साए लोगों ने मंगलवार को थाने का घेराव कर दिया। इसके अलावा इस इलाके का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग एक नाबालिग युवक को रस्सी से बांधकर मारते दिख रहे है। बताया जा रहा है कि ये मामला अवैध शराब बेचने से लेकर जुड़ा है। फिलहाल डीडी नगर पुलिस ने इन दोनों मामलों में FIR दर्ज कर ली है।

जानकारी के मुताबिक,डीडी नगर इलाकें का एक हिस्ट्रीशीटर नारायण यादव उर्फ टीपू का ड्राइवर ईश्वर साहू सोमवार को गणेश देखने के लिए निकली नाबालिग से छेड़छाड़ कर दी। जब नाबालिग ने इसका विरोध किया तो उसने जान से मारने की धमकी दे दी। आसपास मौजूद लोगों ने जब इस घटना को देखा तो वे आक्रोशित हो गए। फिर वे थाने पहुंच गए। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी ईश्वर साहू को गिरफ्तार कर कोर्ट से जेल भेज दिया।


Next Story