छत्तीसगढ़
शादी कार्यक्रम में नाबालिग की पिटाई, आरोपी ने किया ईट से भी हमला
Nil dhankar
13 May 2022 9:05 AM IST

x
रायपुर। शादी कार्यक्रम में नाबालिग की पिटाई कर ईट से हमला करने का मामला सामने आया है. पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक नाबालिग पुष्पेन्द्र पाल मोहल्ले के कमल देवांगन के घर शादी कार्यक्रम में गया था। शादी पंडाल में लगे चेयर में अन्य लोगो के साथ बैठा था. पास में संदीप तारक भी बैठा था.
इस दौरान पैर उसके चेयर में लग जाने से संदीप तारक को गुस्सा आया और गाली-गलौज करते जान से मारने की धमकी दी. ईट से हमला भी किया। इस हमले से नाबालिग को चोंट आई है. प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है.
Next Story





