हत्या मामले में नाबालिग आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, रायपुर पुलिस की कार्यवाही

रायपुर: अमित ताण्डी ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 04.11.2021 को वह रात में पैदल अपने घर जा रहा था कि रात्रि 09ः30 बजे शिव नगर गौरा चैरा के पास पहुंचा था कि गली में उसके दोस्त हरीश ध्रुव को मोहल्ले का एक लड़का चाकू से मार रहा था। जिस पर प्रार्थी पास गया तो वह लड़का भाग गया उसी समय हरीश ध्रुव का बडा भाई दिनेश ध्रुव आ गया और अपनी एक्टीवा में घायल हरीश ध्रुव को लेकर मेकाहारा अस्पताल लेकर गया जहां ईलाज के दौरान हरीश ध्रुव की मृत्यु हो गई। एक माह पूर्व नवरात्रि के समय हरीश ध्रुव व अन्य लोग नवरात्रि में पैदल यात्रा में डोंगरगढ़ गये थे वहां से वापस आने के बाद हरीश ध्रुव ने प्रार्थी को बताया था कि उसके साथ वह लड़का भी डांेगरगढ़ गया था तथा रात में रेलवे स्टेशन के बाहर सोये थे उसी समय पैसे की बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। मृतक हरीश ध्रुव प्रार्थी के बचपन का दोस्त था जिसे शिव नगर का रहने वाला एक लड़का ने चाकू से मारकर चोट पहुंचाकर हत्या कर दिया। जिस पर थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 476/21 धारा 302 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





