छत्तीसगढ़

मंत्री के बोल, पाटन क्षेत्र में सांड और बछड़े के बीच होगा युद्ध

Nil dhankar
18 Aug 2023 12:02 PM IST
मंत्री के बोल, पाटन क्षेत्र में सांड और बछड़े के बीच होगा युद्ध
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस बार चुनाव में बघेल बनाम बघेल की चर्चा थी ही। भाजपा ने पाटन से विजय बघेल को टिकट देकर इसपर मुहर लगा दी। दिल्ली की बैठक के बाद प्रत्याशियों की लिस्ट आई तो सबसे अधिक चर्चा पाटन सीट की रही। ये सीट हॉट सीट इस वजह से है क्योंकि यहां से CM भूपेश बघेल चुनाव लड़ते हैं। भाजपा ने उनके सांसद भतीजे विजय बघेल को उतार दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कह रहे हैं कि हम पाटन जीतेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री अमरजीत भगत इसे सांड और बछड़े का युद्ध बता रहे हैं।

बीती रात दिल्ली से लौटकर भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने कहा- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी इस बार पाटन से पलायन करना पड़ सकता है। जैसे उनके नेता राहुल गांधी अमेठी में सुनिश्चित हार को देखते हुए केरल के वायनाड पलायन कर गए, भूपेश बघेल भी पाटन में अपनी तयशुदा हार को देखते हुए पाटन के साथ किसी और सीट से भी चुनाव लड़ सकते हैं। क्योंकि पाटन में अब उनके लिए कोई गुंजाइश नहीं रह गई है। भाजपा आने वाले चुनाव में मुख्यमंत्री सहित पूरी कांग्रेस को हराकर एक नया इतिहास रचेगी। विजय बघेल उन्हें पहले भी हरा चुके हैं।

Next Story