छत्तीसगढ़

मंत्री का जन्मदिन कल, कार्यक्रम को सफल बनाने सरकारी कर्मचारियों की लगा दी ड्यूटी

Nil dhankar
28 Feb 2023 2:44 PM IST
मंत्री का जन्मदिन कल, कार्यक्रम को सफल बनाने सरकारी कर्मचारियों की लगा दी ड्यूटी
x
ये गलत है...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिन पर यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित हॉफ मैराथन में जिला शिक्षा अधिकारी ने व्यायाम शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी. एक मार्च को मंत्री अग्रवाल का जन्मदिन है. डीईओ ने अपने आदेश में बाकायदा लिखा है कि यूथ कांग्रेस द्वारा मंत्री के जन्मदिन पर एक मार्च को सुबह 6 बजे हॉफ मैराथन नशा मुक्त कोरबा का कार्यक्रम रखा गया है.

इसके सफल कार्य संपादन के लिए व्यायाम शिक्षकों / शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है. सभी शिक्षकों को सुबह 5.30 बजे आयोजन स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं. इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta.com पर

Next Story