छत्तीसगढ़

कांग्रेस विधायक के आरोप पर मंत्री टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान

Admin2
25 July 2021 4:33 PM GMT
कांग्रेस विधायक के आरोप पर मंत्री टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान
x

फाइल फोटो 

रायपुर। आदिवासी विधायक बृहस्पत सिंह के गंभीर आरोपों का मंत्री टीएस सिंहदेव ने जवाब दिया है। मुख्यमंत्री निवास में हुई विधायक दल की बैठक के बाद मंत्री सिंहदेव ने कहा कि ये साजिश नहीं भावनाएं हैं,समय के साथ शांत हो जाती है। दबाव की स्थिति में भावनाएं सामने आ जाती है। ऐसी बातों में बैठ कर समाधान करना चाहिए। टीएस सिंहदेव ने स्पष्ट कहा कि उस क्षेत्र में और छत्तीसगढ़ में लोग मेरे बारे में जितना जानते हैं, मुझे बताने की जरूरत नहीं है। छवि खराब करने की बात पर उन्होंने कहा कि मेरी छवि सार्वजनिक है,कोई छूपी नहीं हैं। रही बात मेरे पुरखों ने क्या किया सरगुजा में,सभी जानते हैं। उन्होंने किसकों कितना प्रताड़ित किया है इन आरोपों या किसकी कितनी मदद की इस पर बताने की जरूरत नहीं।

टीएस सिंहदेव ने कहा कि विधायक दल की बैठक में केवल विधानसभा के मानसून सत्र के लिए रणनीति पर चर्चा हुई। विधायक बृहस्पत सिंह से जुड़े मामले में कोई बात नहीं हुई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी अभी इस विषय में बात नहीं हुई। इस मामले में पार्टी फोरम संज्ञान लेगी। हो सकता है मेरे से कुछ नाराजगी हो मैं इसे देखूंगा, बात करेंगे। विधायक बृहस्पत सिंह के निवास में जुटे 20 से अधिक विधायकों के सवाल पर मंत्री सिंहदेव ने कहा कि ये शक्ति प्रदर्शन नहीं, मिलना जुलना हो सकता है। शनिवार की घटना के बाद सभी मिलने पहुंचे होंगे।

बता दें कि कांग्रेस के आदिवासी विधायक बृहस्पत सिंह ने बड़ा आरोप लगाया है। कांग्रेस के आदिवासी विधायक बृहस्पत सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव पर बड़ा आरोप लगाया है। कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव मेरी हत्या कराना चाहते हैं। पार्टी आलाकमान TS सिंहदेव को मंत्री पद से हटाया जाए। कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह ने कहा कि मैं भूपेश और सिंहदेव का समर्थक नहीं हूं। मैं कांग्रेस पार्टी का समर्थक हूं। कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह ने कहा कि वे विधायक दल की बैठक में इस घटना को रखूंगा। बृहस्पति सिंह ने कहा कि मेरे जैसे कुछ विधायकों की कभी भी हत्या हो सकती है. उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मांग की है कि टीएस सिंहदेव को तत्काल मंत्रिमंडल से हटाया जाए. बृहस्पति सिंह ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी को भी इस बाबत पत्र लिखा है. कांग्रेस के आदिवासी विधायकों को टीएस बाबा ने हमेशा अपना विरोधी माना है. सूत्रों से जानकारी आ रही है, आदिवासी विधायक पर हमला करने वाले को पकड़ने में भी पुलिस आना-कानी करती रही.

AICC के 3 बड़े पदाधिकारी के छत्तीसगढ़ दौरे पर होने के बावजूद आदिवासी विधायक द्वारा अपनी पीड़ा को उनके समक्ष ना बताकर प्रेस वार्ता में जान से मारने का खुलासा किया और मंत्री टीएस सिंहदेव पर जान से मारने का आरोप लगाया। इससे ये प्रतीत होता है, कि आदिवासी विधायक को कितनी पीड़ा हुई तथा जो उनको जानकारी मिली जान से मारने की बिना किसी के दबाव में आए वे अपनी वेदना और दिल की भड़ास प्रदेश प्रभारी के टीम के सामने ना कर प्रेस वार्ता में खुलासा कर डाला, जबकि आज शाम विधायक दल की बैठक होने वाली थी. तथा सभी बड़े पदाधिकारी और विधायक उपस्थित होने वाले थे.

Next Story