छत्तीसगढ़

मंत्री टीएस सिंहदेव आज सरगुजा से लौटेंगे रायपुर

Nil dhankar
11 Jan 2023 8:02 AM IST
मंत्री टीएस सिंहदेव आज सरगुजा से लौटेंगे रायपुर
x

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव सरगुजा प्रवास के बाद रायपुर लौटेंगे। वे आज दोपहर साढ़े 12 बजे अंबिकापुर से सड़क मार्ग से उदयपुर ढाब के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर एक बजे उदयपुर ढाब में आमजनों से मुलाकात करेंगे।

सिंहदेव दोपहर दो बजे वहां से झिरमिट्टी के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर पौने तीन बजे झिरमिट्टी स्कूल में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम चार बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे। सिंहदेव रात साढ़े नौ बजे रायपुर पहुंचेंगे।

Next Story