छत्तीसगढ़

मंत्री टीएस सिंहदेव ने एक सीट यादव समाज को देने का किया समर्थन

Nilmani Pal
20 April 2023 12:23 PM GMT
मंत्री टीएस सिंहदेव ने एक सीट यादव समाज को देने का किया समर्थन
x

अंबिकापुर। स्वास्थ मंत्री टीएस सिंहदेव ने अपने संबोधन में एक बार फिर बड़ी बात कह दी है। मंत्री सिंहदेव ने सरगुज़ा से एक सीट यादव समाज को देने का समर्थन किया है, फिर चाहे वे अंबिकापुर की सीट ही क्यों न हो। मंत्री सिं​हदेव ने कहा कि मैं CM भूपेश बघेल के सामने अपनी रिपोर्ट दे रहा हूं, सीएम बेहद संवेदनशील और जानकारी हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वनविभाग और राजस्व विभाग को ध्यान देने की जरूरत है।

बता दें कि टीएस​ सिंहदेव खुद ही अंबिकापुर सीट से चुनाव लड़ते और जीतते रहें हैं, ऐसे में उनका यह कहना कि सरगुज़ा से एक सीट यादव समाज को दी जानी चाहिए वे सीट चाहे अंबिकापुर ही क्यों न हो। जाहिर है कि मंत्री सिंहदेव खुद की भी सीट देने की पक्ष में हैं, यदि ऐसा होता है तो सवाल यह भी उठ रहे हैं कि क्या टीएस सिंहदेव खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे या फिर कहीं अन्य सीट से वे उम्मीदवारी कर सकते हैं।

Next Story