छत्तीसगढ़

कोरोना से ठीक हुए मंत्री टीएस सिंहदेव

Nilmani Pal
4 July 2022 10:21 AM IST
कोरोना से ठीक हुए मंत्री टीएस सिंहदेव
x

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने एक बार फिर कोरोना संक्रमण को मात दी है। उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। उसके बाद सिंहदेव अंबिकापुर चले गए हैं। इस बीच प्रदेश भर में 91 नए लोगों में कोरोना संक्रमण का पता चला है। इसी के साथ प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या एक हजार 21 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने बताया, उनका स्वास्थ्य अब ठीक है। उन्होंने दोबारा कोरोना की जांच कराई थी। उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य मंत्री 25 जून को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उन्होंने दिल्ली से लौटकर जांच कराई थी। संक्रमण की पुष्टि के बाद से ही सिंहदेव रायपुर स्थित बंगले में आइसोलेशन में रहकर इलाज करा रहे थे। सिंहदेव अब से पहले भी तीन बार कोरोना को मात दे चुके हैं।

Next Story