छत्तीसगढ़

मंत्री टीएस सिंहदेव ने फाइलेरिया मुक्त अभियान का किया शुभारंभ

Admin2
19 July 2021 4:04 PM IST
मंत्री टीएस सिंहदेव ने फाइलेरिया मुक्त अभियान का किया शुभारंभ
x

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने ड्रग एसोसिएशन के वर्चुअल कार्यक्रम से जुड़कर फाइलेरिया की दवाओं को प्रदेश के जन-जन तक पहुंचाने के अभियान का शुभारंभ किया. साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय स्तर के अधिकारियों, प्रदेश के स्वास्थ्य अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हे कहा कि हमें केवल लोगों को यह दवा उपलब्ध ही नहीं करवानी है, बल्कि उन्हें इसके सेवन के लिए भी प्रेरित करना है.

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि हमारी कोशिश होनी चाहिए कि जब प्रदेशवासी यह दवा लेने के लिए केंद्र में पहुंचे, उसी समय हम उन्हें इस दवा का सेवन करवा पाए. इस पहल के साथ ही हम छत्तीसगढ़ को फाइलेरिया मुक्त बनाने में सफल होंगे.

Next Story