छत्तीसगढ़

मंत्री टीएस सिंहदेव ने नवीन ग्राम पंचायत भवनों का किया भूमिपूजन

Nilmani Pal
22 May 2022 10:25 AM GMT
मंत्री टीएस सिंहदेव ने नवीन ग्राम पंचायत भवनों का किया भूमिपूजन
x

सरगुजा। मंत्री टीएस सिंहदेव ने आज ग्राम बसवार में विधायक आदर्श ग्राम योजना अंतर्गत ग्राम पंचायत भकुरमा में ₹45.40 लाख के निर्माण कार्य और सलका, मानपुर, खोंधला, करौंदी, डांडगांव, परसा, सायर, घाटबर्रा व पेण्डरखी में कुल 164.70 लाख की लागत से निर्मित हो रहे नवीन ग्राम पंचायत भवनों का भूमिपूजन किया।

साथ ही बसवार में रेड नदी पर मतरिंगा से मरैया रोड के लिए ₹397.30 लाख की लागत से निर्मित 105 मी. लंबे वृहद पुल का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। इस अवसर पर ग्रामवासियों की समस्याओं को जाना व उनके सुझाव प्राप्त कर आयुष्मान कार्ड व बीज वितरण कर विस्तृत संवाद किया।

Next Story